UKPSC RO/ARO Main Exam 2017 में पूछे गए उत्तराखंड सामान्य ज्ञान के प्रश्न -उत्तर

 UKPSC RO/ARO Main Exam 2017 में पूछे गए उत्तराखंड सामान्य ज्ञान के प्रश्न -उत्तर 



प्रश्न : मुक्तेश्वर में बैक्टिरिओलॉजिकल  प्रयोगशाला की स्थापना का श्रेया किसे जाता है ?

उत्तर : डा0 अल्फ्रेड लिंगार्ड

सम्बंधित तथ्य :
इस प्रयोगशाला को 1893 में  नैनीताल  जिले के मुक्तेश्वर में  स्थानान्तरित कर दिया गया था।



प्रश्न : उत्तराखंड में भाबर पेटी किस जलवायु को दर्शाता है

उत्तर : उपोष्ण जलवायु 

सम्बंधित तथ्य :
शिवालिक, भाभर एवं तराई क्षेत्रों में ।


प्रश्न : उत्तराखंड में अट्टा-बट्टा क्या था ?

उत्तर : विवाह व्यवस्था

सम्बंधित तथ्य :

यह प्राचीनकाल की एक विवाह-प्रथा है।


प्रश्न : उत्तराखंड के किस मेले में मछली मारने की परम्परा है ?

उत्तर : मौण मेला
 
सम्बंधित तथ्य :

ये मेला टिहरी रियासत के राजा नरेंद्र शाह ने स्वयं अगलाड़ नदी में पहुंचकर शुरू किया था। वर्ष 1844 में आपसी मतभेदों के कारण यह बंद हो गया। वर्ष 1949 में इसे दोबारा शुरू किया गया। राजशाही के जमाने में अगलाड़ नदी का मौण उत्सव राजमौण उत्सव के रूप में मनाया जाता था।

प्रश्न : चौफुला क्या है ?

उत्तर : नृत्य

सम्बंधित तथ्य :
इस नृत्य में फूल के घेरे की भांति वृत्त बनाकर नृत्य किया जाता है.




प्रश्न : वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड में किस  जिले की साक्षरता दर सबसे कम थी ?


उत्तर : उधमसिंह नगर

सम्बंधित तथ्य :

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड में सबसे कम साक्षरता वाला जिला  उधमसिंह नगर (74.44%) है।


प्रश्न : वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड राज्य का लिंगानुपात कितना था  ?

उत्तर : 963

सम्बंधित तथ्य :
वर्ष 2011  की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात में उत्तराखंड भारत  में 13वें स्थान पर है।

प्रश्न : उत्तरकाशी का प्राचीन नाम क्या है ?

उत्तर :बाड़ाहाट

सम्बंधित तथ्य :

बाड़ाहाट उत्तरकाशी का प्राचीन  नाम है।  केदारखण्ड में उत्तरकाशी को गौम्यकाशी भी कहा गया है।


प्रश्न : गढ़वाल  रेजिमेंट का मुख्यालय कहाँ हहै ?

उत्तर : लैन्सडाउन

सम्बंधित तथ्य :
लैन्सडाउन  पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है और  लैन्सडाउन नाम वाइसरॉय लार्ड हेनरी  के नाम पर  रखा गया है ।


प्रश्न : कर्तिकेय्पुर वंश  का संस्थापक कोन  था ?


उत्तर : बसंत देव

सम्बंधित तथ्य :
कर्तिकेय्पुर वंश को उत्तराखंड का प्रथम ऐतिहासिक राजवंश  माना  जाता है। इस राज बंश का प्रथम राजा बसंत देव तथा अंतिम राजा ब्रह्मदेव था.



प्रश्न : 1869  में  स्थापित  कुमाऊं गवर्मेंट गार्डन का प्रथम अधीक्षक  कोन  था ?


उत्तर : नॉर्मन गिल

सम्बंधित तथ्य :

नोट : कुमाऊं गवर्मेन्ट गार्डन की स्थापना 1906 में हुई है . चौबटिया उद्यान की स्थापना 1869 ई. मे हुई तथा डब्लू.क्रा ने  इसके पहले कमिश्नर का कार्यभार संभाला था।


प्रश्न : उत्तराखंड के पर्वतीय भागों में ग्रामीण जनसंख्या की आजीविका का मुख्य स्रोत क्या है ?

उत्तर : कृषि और पशुपालन

सम्बंधित तथ्य :

उत्तराखंड में अधिकांश जनसँख्या कृषि पर आश्रित है। कुछ क्षेत्रफल के 12.5 % भूभाग पर कृषि की जाती है।

प्रश्न : पुरुषोत्तम पन्त  को किस राजा द्वारा पुरूस्कृत किया किया गया था ?
 
उत्तर : रुद्रचंद

सम्बंधित तथ्य :

पुरुषोत्तम पन्त कुर्मांचल नरेश रुद्रचंद के सेनापति थे . इनको कुमाओं इतिहास में रोबर्ट ब्रश भी कहा जाता है



SHARE THIS

2 comments:

  1. bahut achha saransh question

    ReplyDelete
  2. Thankyou so much sir plz post krte rahe..

    ReplyDelete