बेबी रानी मौर्या बनीं उत्तराखंड की नयी राज्यपाल - Baby Rani Maurya 7th Governor Of Uttarakhand

Baby Rani Maurya बेबी रानी मौर्या बनीं उत्तराखंड की नयी राज्यपाल


बेबी रानी मौर्या [ Baby Rani Maurya ] उत्तराखंड राज्य की 7 वीं राज्यपाल [ Governor ] होंगी। उन्होंने भूतपूर्व राज्यपाल डॉ. केके पॉल  का स्थान लिया है।   राज्यपाल की भूमिका में डॉ. केके पॉल का पांच साल का कार्यकाल आठ जुलाई को पूरा हो चुका है। मेघालय के राज्यपाल के तौर पर उनकी नियुक्ति के आदेश एक जुलाई, 2013 को हुए थे। पिछले करीब पांच साल के दौरान वे पहले नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के राज्यपाल रहे और फिर उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई । उन्होंने जनवरी, 2015 को उत्तराखंड के छठे राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर उन्होंने तीन साल पांच महीने का कार्यकाल पूरा किया। राज्यपाल डॉ. केके पॉल से पहले डॉ. अजीज कुरैशी,मार्गेट आल्वा, बीएल जोशी, सुदर्शन अग्रवाल और सुरजीत सिंह बरनाला उत्तराखंड के राज्यपाल रहे हैं।

baby rani maurya uttarakhand governor 2018


बेबी रानी मौर्या से जुड़े अन्य सम्बंधित तथ्य :


  • बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी।  इससे पहले  मार्गेट आल्वा 2009-2012 तक  उत्तराखंड की राज्यपाल पद पर थी। 
  • वर्तमान में बेबी रानी मौर्या उत्तर प्रदेश राज्य में बाल आयोग की सदस्या हैं। 
  • बेबी रानी मौर्या उत्तरप्रदेश के आगरा शहर की मेयर भी  रह चुकी। 

List Of Governor In Uttarakhand 2018


Governor

Year


Shri Surjit Singh Barnala

09/11/2000 – 07/01/2003


Shri Sudarshan Agarwal

08/01/2003 – 28/10/2007


Shri B.L. Joshi

29/10/2007 – 05/08/2009


Smt. Margaret Alva

06/08/2009 – 14/05/2012


Dr Aziz Qureshi

15/05/2012 - 07/01/2015


Dr Krishna kant Paul

08/01/2015- 22/08/2018


Baby Rani Maurya

2018 present


ये भी पढ़ें : भारत के राज्यपालों की सूची 2018  
बेबी रानी मौर्या बनीं उत्तराखंड की नयी राज्यपाल - Baby Rani Maurya 7th Governor Of Uttarakhand बेबी रानी मौर्या बनीं उत्तराखंड की नयी राज्यपाल - Baby Rani Maurya 7th Governor Of Uttarakhand Reviewed by uksssc on 07:34:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.