उत्तराखंड APS अपर निजी सचिव परीक्षा मुख्य परीक्षा 2017-18 syllabus

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, UKPSC अपर निजी सचिव APS परीक्षा – 2017 Exam pattern syllabus.


उत्तराखण्ड सचिवालय/उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, UKPSC APS अपर निजी सचिव परीक्षा – 2017 के अंतर्गत उत्तराखण्ड सचिवालय तथा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में कुल 122 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के परिणाम result आयोग द्वारा 12 अप्रैल 2018 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा का पाठयक्रम विस्तार से देख सकते हैं.



UKPSC APS Pre Exam result cutoff marks 2018 Click here

UKPSC APS अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा Exam Pattern 2018

प्रशन पत्र
विषय
अंक
समय
1
सामान्य अध्यन
100
02 घंटा
2
100
03 घंटा
3
हिंदी आशुलेखन
135
05 मिनट तथा 35 मिनट
4
हिंदी टंकण
15
10 मिनट
5
100
1.30 घंटा
6
सामान्य अंग्रेजी


पद हेतु वैकल्पिक प्रश्न पत्र

50
01 घंटा
7
अंग्रेजी आशुलेखन
135
05 मिनट तथा 35 मिनट
8
अंग्रेजी टंकण
15
10 मिनट




Uttarakhand UKPSC APS main Exam syllabus 2018 PDF

सामान्य अध्ययन (अधिकतम अंक-100) 

प्रश्न पत्र-1 सामान्य अध्ययन (अधिकतम अंक -100) समय - 02 घंटे प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

1. अधुनातन राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएं 10
2. सामान्य विज्ञान 10
3. भारत का इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन एवम् आधुनिक भारत के संदर्भ में) 10
4. भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन 10
5. भारतीय राज्य तंत्र, अर्थ व्यवस्था एवं संस्कृति 10
6. कृषि, जनसंख्या एवं पर्यावरण (भारतीय सन्दर्भ में) 10
7. उत्तराखण्ड की शिक्षा संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन, भौगोलिक,
राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी 10
8. उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, आर्थिक व प्राकृतिक संसाधन तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 10
9. शब्द संक्षेप, प्रसिद्ध पुस्तकें एवं उनके लेखक 10
10. सामान्य बुद्धि परीक्षण 10


प्रश्न-पत्र-2 सामान्य हिन्दी (अधिकतम अंक-100) 

समय 03 घंटे यह प्रश्न-पत्र परम्परागत (निबन्धात्मक) प्रकार का होगा। प्रश्न-पत्र का क्षेत्र निम्नलिखित रूप में होगा:


  • अपठित गद्यांश और प्रश्नोत्तर तथा अपठित गद्यांश का शीर्षक 20 अंक
  • संक्षेपण 10 अंक
  • पत्र एवं कार्यालयीय विभिन्न पत्रों का आलेखन 10 अंक
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ तथा उनका प्रयोग 10 अंक
  • अनेक शब्दों का एक शब्द 10 अंक
  •  वाक्यों  का शुद्धिकरण 10 अंक
  •  पर्यायवाची तथा विलोम शब्द 05 अंक
  •  हिन्दी निबन्ध 25 अंक


नोट:- 1- सामान्य हिन्दी प्रश्न-पत्र में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 2- प्रथम एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र में ऐसे प्र्रश्न होंगे जो एक स्नातक से अपेक्षित हैं।

प्रश्न-पत्र-3 हिन्दी आशुलेखन (अधिकतम अंक-135)

 हिन्दी आशुलेखन में अपर निजी सचिव पद हेतु 80 शब्द प्रतिमिनट की गति होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जायेगी कि वें उक्त निर्धारित गति में 05 मिनट की अवधि में बोले गये हिन्दी गद्यांश का कम्प्यूटर द्वारा लिप्यान्तरण करें, जिसके लिए उन्हें 35 मिनट का समय दिया जायेगा। गद्यांश का चयन इस दृष्टिकोण से किया जायेगा कि उससे न केवल आशुलेखन की गति का वरन् मुहावरेदार भाषा के ज्ञान का भी परीक्षण हो सके। किसी अभ्यर्थी की त्रुटियाँ यदि 05 प्रतिशत से अधिक होती हैं, तो उसे सेवायोजन हेतु अर्ह नहीं समझा जायेगा।


प्रश्न-पत्र-4 हिन्दी टंकण (अधिकतम अंक-15) 

हिन्दी टंकण (अनिवार्य) के परीक्षण हेतु 10 मिनट की अवधि में करने हेतु एक प्रश्न-पत्र दिया जायेगा। हिन्दी टंकण में कम्प्यूटर पर 8000 की- डिप्रेशन प्रति घण्टा की गति होना आवश्यक है। यदि अभ्यर्थी उक्त गति की अनिवार्यता को पूरा नहीं करता है, तो वह सेवायोजन हेतु अनर्ह माना जायेगा। 8000 की-डिप्रेशन की गति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 10 अंक दिया जायेगा। तदोपरान्त निम्नलिखित क्रम में अतिरिक्त अंक प्राविधानित है, किन्तु अतिरिक्त की- डिप्रेशन के कुल पूर्णांक 15 से अधिक नही होेंगे।


 गति
अंक 
8000-8999 की-डिपे्रशन
10 अंक 
9000-10499 की-डिपे्रशन
11 अंक 
10500-11999 की-डिपे्रशन
12 अंक 
12000-13499 की-डिपे्रशन
 13 अंक 
13500-14999 की-डिपे्रशन
 14 अंक 
15000 से अधिक
15 अंक 



प्रश्न-पत्र -5 कम्प्यूटर ज्ञान परीक्षाः अंक-100 

समय 1घंटा 30 मिनट कम्प्यूटर टर्मिनल पर प्रायोगिक परीक्षा

1.Basic knowledge of working on Windows and Linux operating system platforms on desktops and laptops with peripherals like printer, microphone, and speaker. (20 Marks )

2. Working knowledge of Word processing packages (Microsoft Word, Open office etc.) (25 Marks)

3. Working knowledge of Spread Sheets. (20 Marks )

4. Conversant in the use of world wide web and popular websites (for Railway/Air Reservation, search engines like Google, information website like Wikipedia etc.)  (05 Marks )

5. Working knowledge of E-mailing (sending, sending with attachment, reading, (15 Marks )

पद हेतु वैकल्पिक प्रश्न-पत्र (प्रश्न-पत्र:- 6, 7 व 8) 

प्रश्न-पत्र -6 सामान्य अंग्रेजी (अधिकतम अंक-50) समय 01 घंटा 


  • वाक्य शुद्धिकरण 05 अंक
  •  रिक्त स्थान की पूर्ति 05 अंक 
  • अनुवाद हिन्दी से अंग्रेजी 10 अंक
  • अनुवाद अंग्रेजी से हिन्दी 10 अंक 
  • अंग्रेजी निबन्ध 20 अंक



 प्रश्न-पत्र -7 अंगे्रजी आशुलेखन (अधिकतम अंक-135) 

अंग्रेजी आशुलेखन में अपर निजी सचिव पद हेतु 100 शब्द प्रति मिनट की गति होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जायेगी कि वे उक्त निर्धारित गति में 05 मिनट की अवधि में बोले गये अंग्रेजी गद्यांश का कम्प्यूटर द्वारा लिप्यांतरण करे, जिसके लिये उन्हें 35 मिनट का समय दिया जायेगा। गद्यांश का चयन इस दृष्टिकोण से किया जायेगा कि उससे न केवल आशुलेखन की गति का वरन् मुहावरेदार भाषा के ज्ञान का भी परीक्षण हो सके। यदि अभ्यर्थी द्वारा उक्त अवधि में लिप्यांतरण नहीं किया जाता है, तो उसे अंग्रेजी आशुलेखन हेतु अर्ह नहीं समझा जायेगा।

प्रश्न-पत्र-8 अंगे्रजी टंकण (अधिकतम अंक-15)

 अंग्रेजी टंकण के परीक्षण हेतु 10 मिनट की अवधि में करने हेतु एक प्रश्न-पत्र दिया जायेगा। अंग्रेजी टंकण में कम्प्यूटर पर 9000 की-डिप्रेशन प्रति घण्टा की गति होना आवश्यक है। यदि अभ्यर्थी उक्त गति की अनिवार्यता को पूरा नहीं करता है, तो वह अंग्रेजी टंकण हेतु अनर्ह माना जायेगा। 9000 की-डिप्रेशन की गति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 10 अंक दिया जायेगा। तदोपरान्त निम्नलिखित क्रम में अतिरिक्त अंक प्राविधानित है, किन्तु अतिरिक्त की-डिपे्रशन के कुल पूर्णांक 15 से अधिक नही होेंगे।

 गति अंक

 गति
अंक 
9000-10499 की- डिपे्रशन
10 अंक 
10500-11999 की- डिपे्रशन
11 अंक 
12000-13499 की- डिपे्रशन
12 अंक 
13500-14999 की- डिपे्रशन
 13 अंक 
15000-16499 की- डिपे्रशन
 14 अंक 
16500 से अधिक 15 अंक
15 अंक 


नोट - अंग्रेजी आशुलेखन, अंग्रेजी टंकण तथा सामान्य अंग्रेजी हेतु परीक्षा ली जायेगी, जो वैकल्पिक है। चयनित अभ्यर्थियों में से ऐसे अभ्यर्थी जो हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों में विहित मानक के अनुकूल पाये जायेंगे, वे द्विभाषी भत्ता, जो राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित किया जायेगा, पाने के हकदार होंगे।
उत्तराखंड APS अपर निजी सचिव परीक्षा मुख्य परीक्षा 2017-18 syllabus उत्तराखंड APS अपर निजी सचिव परीक्षा मुख्य परीक्षा 2017-18 syllabus Reviewed by uksssc on 23:20:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.