उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर 




प्रश्न 1. 'गौर्खाओ तथा गढपति के बीच श्रीनगर की संधि हुई थी ?

उत्तर :  1792

प्रश्न 2.  गढ़वाल में "पौण टूटी" कर लिया जाता था ?

उत्तर : आयात निर्यात पर


प्रश्न 3. गढ़वाल मंडल में चलांदा ( घूमने वाला ) के नाम से किस स्थानीय देवता को पूजा जाता है ?

उत्तर : महासू देवता
 

सम्बंधित तथ्य :
महासू देवता का मुख्य मंदिर हनोल, चकराता में स्थित है।  महासू देवता चार देव भ्राता है जिनके नाम इस प्रकार है।  बोठा महासू , पबासिक महासू, बसिक महासू , चालदा महासू
चालदा महासू भ्रमणप्रिय देवता है जो कि १२ वर्ष तक उत्तरकाशी और १२ वर्ष तक देहरादून जनपद में भ्रमण करते हैं। जिनमें से इनकी एक-एक वर्ष तक अलग-अलग स्थानों पर उपासना होती है



प्रश्न 4. गंगोत्री मंदिर का निर्माण कराया गया था  ?

उत्तर : अमर सिंह थापा

सम्बंधित तथ्य :
उत्तराखंड के  चार धामों में प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर उत्तरकाशी जनपद में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण गोरखा सेनापति  अमर सिंह थापा द्वारा 18वीं शताब्‍दी में किया गया था ।


प्रश्न 5. यमुनोत्री मंदिर का निर्माण कराया था ?

उत्तर : महारानी गुलेरिया ने

सम्बंधित तथ्य :
युमुमोत्री धाम मंदिर का निर्माण 19  वीं शताब्‍दी में जयपुर की महारानी गुलेरिया ने करवाया  था। 
यमुनोत्री धाम से एक किमी की दूरी पर चंपासर ग्लेशियर है, जो यमुना का मूल उद्गम है। धर्मग्रंथों में उल्लेख है कि यह असित मुनि का निवास स्थल था। उन्होंने देवी यमुना की आराधना की, जिससे प्रसन्न हो यमुना जी ने उन्हें दर्शन दिए।



प्रश्न 6. बिनसर में वीणेश्वर मंदिर का निर्माण कराया था ?

उत्तर : कल्याण चंद

प्रश्न 7. उत्तराखंड के किस राष्ट्रीय पार्क को 2016  में ' प्रोजेक्ट टाइगर परियोजना ' में शामिल किया गया है ?
 
उत्तर :  राजाजी राष्ट्रीय पार्क

सम्बंधित तथ्य :
राजाजी राष्ट्रीय पार्क  की स्थापना 1983 में हुई थी। यह राष्ट्रीय पार्क तीन वन्यजीव विहारों मोतीचूर, चीला एंव राजाजी को मिलाकर बनाया गया है । उत्तराखंड के तीन जिलों देहरादून,हरिद्वार,पौढ़ी में राजाजी राष्ट्रीय पार्क की सीमा विस्तृत है।


प्रश्न 8. भगवा बासा बुग्याल स्थित है ?

उत्तर : चमोली में

सम्बंधित तथ्य :
बुग्याल शब्द का अर्थ है पहाड़ों की ऊंचाई पर स्थित घांस के मैदान. भूगोल के शब्दों में इन्हें सवाना भी कहा जाता है.



प्रश्न 9. पनार तथा पुंग बुग्याल स्थित हैं ?

उत्तर : चमोली

सम्बंधित तथ्य :
पंचकेदारों में से एक केदार रुद्रनाथ मदिर की यात्रा चमोली जिले में स्थित पुंग बुग्याल से ही प्रारम्भ होती है । रुद्रनाथ मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित धार्मिक स्थल है, जो  कहलाता है।



प्रश्न 10. उत्तराखंड पर गोरखा आक्रमण के समय नेपाल का राजा कौन था ?


उत्तर : रण बहादुर शाह

© सरस्वती क्लासेज

Like Us on Facebook For More Updates  Like

Join Facebook Study Group  Join


आपके सुझावों का स्वागत है।  कमेंट या मेल ( ) के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दें , 

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न -उत्तर के लिए  यहाँ क्लिक करें


उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर Reviewed by uksssc on 22:28:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.