कुमाऊँ का प्रमुख त्यौहार हरेला Famous Festival of Kumaon Uttarakhand - Harela

कुमाऊँ का प्रमुख त्यौहार  हरेला ( Famous Festival of Kumaon Uttarakhand - Harela):-

हरेला पर्व उत्तराखंड  में मनाये जाने वाले अति महत्वपूर्ण त्यौहारों  में से एक है। यह त्यौहार प्रमुख रूप से उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में मनाया जाता है। यह श्रावण महीने के प्रथम दिन मनाया जाता है।हरेले के त्यौहार को वृक्षारोपण त्यौहार के रुप में भी मनाया जाता है।

इस पर्व को मुख्यतः कृषि और शिव विवाह से जोड़ा गया है। हरेला, हरियाली अथवा हरकाली हरियाला समानार्थी है।  कृषि की पैदावार उत्तम हो, सर्वत्र सुख शान्ति की मनोकामना के साथ यह पर्व कुमाऊं क्षेत्र में उत्सव के रुप में मानाया जाता है। इस त्यौहार में शिव पार्वती की मिट्टी  से बनी मूर्तियां जिन्हें  डिकारे कहतें हैं उनकी पूजा की जाती है।




 डिकारे क्या है :- ( What is Dikare ? )



डिकारे शब्द का शाब्दिक अर्थ है - प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग कर मूर्तियां गढ़ना। स्थानीय भाषा में अव्यवसायिक लोगों द्वारा बनायी गयी विभिन्न देवताओं की अनगढ़ परन्तु संतुलित एवं चारु प्रतिमाओं को डिकारे कहा जाता हैं। डिकारे शिव पार्वती  परिवार की मिट्टी से बनी हुई मूर्तियाँ को बोलते हैं। डिकारे हरेले के पहले दिन पूजे जाते हैं।






हरेला पर्व  पर आधारित परीक्षा दृष्टि से कुछ संभावित प्रश्न -उत्तर

प्रश्न :-  हिंदू पंचांग के अनुसार हरेला पर्व किस महीने  मनाया जाता है ?

[A]श्रावण मास
[B] कार्तिक मास
[C] माघ मास
[D] फाल्गुन मास




प्रश्न :-उत्तराखंड  के किस त्यौहार को हरियाली पर्व के नाम से भी जाना जाता है ?

[A] हरेला 
[B]  घुघुतिया
[C]  रक्षा बंधन
[D] इनमे से कोई नहीं



 

प्रश्न :- उत्तराखंड का हरेला पर्व सम्बंधित है ?

[A] पौधरोपण से 
[B]लोक नृत्य  
[C]पशुपालन 
[D]इनमे से कोई नहीं  




प्रश्न :-डिकारे क्या है ?

[A] लोक पर्व
[B] संगठन
[C] मिट्टी से निर्मित मूर्तियां
[D] इनमे से कोई नहीं




प्रश्न :- हरेला क्या है ?

[A] त्यौहार 

[B] सब्जी
[C] स्थान
[D] मंदिर



कुमाऊँ का प्रमुख त्यौहार हरेला Famous Festival of Kumaon Uttarakhand - Harela कुमाऊँ का प्रमुख त्यौहार हरेला Famous Festival of Kumaon Uttarakhand - Harela Reviewed by uksssc on 01:37:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.