उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर 




प्रश्न 1. 'मुठभेड़' उपन्यास के लेखक कोन है ?

उत्तर :  शैलेष मटियानी

सम्बंधित तथ्य :
यह उपन्यास अलमोड़ा जनपद में जन्मे शैलेष मटियानी द्वारा लिखा गया। गरीबों के दमन-शोषण पर आधारित उपन्यास है जिसका प्रकाशन 1981 ई. में हुआ था। इसके लिए उन्हें  फणीश्वरनाथ रेणु पुरस्कार 1984 से सम्मानित किया गया था।


प्रश्न 2.  टिहरी राज्य को उत्तर प्रदेश का जनपद किस वर्ष बनाया गया   ?

उत्तर : 1 अगस्त 1949

सम्बंधित तथ्य :
आजादी से पूर्व टिहरी और उत्तरकाशी जिले समल्लित रूप से टिहरी गढ़वाल रियासत के अंग थे।  वर्ष 1949 में टिहरी का उत्तर प्रदेश राज्य में विलयीकरण हुआ 



प्रश्न 3. उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।?

उत्तर : 17 अगस्त, 2002

सम्बंधित तथ्य :
17 अगस्त, 2002 द्वारा उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।  उत्तराखण्ड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वर्ष 2009-10 में रेशा बैंक की स्थापना भी की गयी।



प्रश्न 4. भीमताल में लोक संस्कृति संग्रहालय की स्थापना किसने की ?

उत्तर : यशोधर मठपाल 

सम्बंधित तथ्य :
भीमताल के लोक संस्‍कृति के संग्रहालय को लोक संस्‍कृति संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है .इसकी स्थापना पुरातत्ववेत्ता तथा पद्मश्री से सम्मानित यशोधर मठपाल ने की।



प्रश्न 5. उत्तराखंड में क्षीरा गीत किस क्षेत्र का प्रमुख गीत है ?

उत्तर : शौका क्षेत्र

सम्बंधित तथ्य :
कुमाऊँ का सीमान्त क्षेत्र ही शौका क्षेत्र है । इस क्षेत्र में दारमा, व्यांश और चौदांश अंचल आते हैं । यहाँ वे निवासी अस्थायी परिव्राजक का जीवन व्यतीत करते हैं । शौक समाज रंगीला समाज है । यहाँ का प्रत्येक व्यक्ति गीतकार और नृत्यकार होता है




प्रश्न 6. भारतीय रिज़र्व बैंक का उप कार्यालय उत्तराखंड के किस शहर में स्थित है ?

उत्तर :देहरादून

सम्बंधित तथ्य :

भारतीय रिज़र्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालय तथा 9 उप कार्यालय हैं जिनमें अधिकांश राज्यों की राजधानियों में स्थित हैं।


प्रश्न 7. हिमाचल प्रदेश में  ब्रह्म कमल को किस नाम से जाना जाता  हैं ?
 
उत्तर :  दूधाफूल

सम्बंधित तथ्य :
उत्तराखंड और हिमालय पर पाया जाने वाले ब्रह्म कमल को हिमाचल प्रदेश में 'दूधाफूल', कश्मीर में 'गलगल', श्रीलंका में 'कदुफूल' और जापान में 'गेक्का विजन' कहते हैं। ब्रह्म कमल का पौधा पानी में नहीं, बल्कि जमीन पर ही होता है।


प्रश्न 8. हरियाली पूड़ा मेला उत्तराखंड में कहाँ मनाया जाता है ?

उत्तर : नौटी चमोली

सम्बंधित तथ्य :
नौटी का हरियाली पूड़ा मेला चैत्र से ही जुड़ा है। संक्रांति के दिन जहां ग्रामीण घरों में मालू के पत्ते का पूड़ा बनाकर उसमें जौ की हरियाली बोते हैं, वहीं नवें दिन विवाहिता महिलाएं और ध्याणियां रिंगाल की टोकरियों में पूड़ों को मां नंदा के मंदिर में ले जाती हैं। यहां पर मां की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। 



प्रश्न 9. कौन सा महीना उत्तराखंड में भिटोली महीना के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर : चैत्र महिना ( मार्च )

सम्बंधित तथ्य :
उत्तराखंड में चैत के महीने में ब्याहता लड़कियों को 'भिटोली" देने की परंपरा है। भिटोली का अर्थ है भेंट देना । इस अवसर पर भाई अपनी बहिन को भिटोली देता है।



प्रश्न 10. कोट भ्रामरी मंदिर  उत्तराखंड में कहाँ स्थित है ?

उत्तर : बागेश्वर जनपद में

सम्बंधित तथ्य :
कोट भ्रामरी मंदिर को भ्रामरी देवी मंदिर और कोट माई नाम से भी जाना जाता है। यह बैजनाथ से 3 किलोमीटर की दूरी पर डंगोली के समीप स्थित है। रणचूला नाम से विख्यात इस स्थान पर कभी कव्यूरी राजाओं ने अपना किला बनवाया था ।









आपके सुझावों का स्वागत है।  कमेंट या मेल (   ) के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दें , 

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न -उत्तर के लिए  यहाँ क्लिक करें

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर उत्तराखंड सामान्य ज्ञान - प्रश्न उत्तर Reviewed by uksssc on 03:29:00 Rating: 5

4 comments:

  1. Very nice sir

    ReplyDelete
  2. bahut achi website hai. really so helpful

    ReplyDelete
  3. Nice sir

    ReplyDelete
  4. Great job..

    ReplyDelete

Powered by Blogger.