Uttarakhand Current Affairs in Hindi - July 2017

Uttarakhand Current Affairs in Hindi - July 2017:



अनिल रतूड़ी बने उत्तराखंड के  नए पुलिस महानिदेशक

 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी अनिल कुमार रतूड़ी को उत्तराखंड  का नया पुलिस महानिदेशक बनाने का आदेश जरी कर दिया गया है।  वो एमए गणपति का पदभार ग्रहण करेंगे .बर्तमान में एमए गणपति सीआईएसएफ ( CISF ) के एडीजी ( ADG) पद पर  है.


उत्तराखंड में   ‘हिमालयन मीट ( Himalayan Meet 2017 )’ का आयोजन

उत्तराखंड  ‘हिमालयन मीट ( Himalayan Meet 2017 ) का आयोजन करेगा। 9 -10 सितंबर 2017 को एफआरआई देहरादून  में आयोजित होगा।   ‘हिमालयन मीट 2017’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।  हिमालयी राज्यों में संसाधनों, अर्थव्यवस्था, जल संचय, पर्यटन, पलायन, आपदा प्रबंधन, तथा अन्य मुद्दों पर परिचर्चा होने वाले इस कार्यक्रम में हिमालयी राज्यों के सभी मुख्यमंत्री भाग लेंगे।


सभी जिलों को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) से जोड़ा जाएगा
उत्तराखंड के सभी जिलों  को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हेलिपैड, एयरस्ट्रिप बनाने का कार्य किया जा रहा है। गंगोत्री, यमुनोत्री के लिए चिन्यालीसौड़, बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम के लिए गोचर हेलिपैड से हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। पंतनगर और पिथौरागढ़ से देहरादून, दिल्ली के साथ ही अन्य शहरों को जोड़ा जाएगा।


यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) के कंट्री डायरेक्टर याको सिलियस ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया।
 यूएनडीपी 2018 से 2022 तक उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेगा। देहरादून में यूएनडीपी अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोलेगा।  यूएनडीपी उत्तराखंड में पर्यटन, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, औषधीय पौधे, लघु उद्योग, नेहरू युवा केन्द्र और एनएसएस को सुदृढ़ करने, आजीविका सुरक्षा, हिमालयी एको सिस्टम, टीका प्रणाली में सुधार और नैनी झील को पुनर्जीवित करने में सहयोग करेगा।


डोईवाला में मिड डे मील हेतु सेन्ट्रलाइज किचन प्रोजेक्ट आरम्भ किया जाएगा।
डोईवाला में मिड डे मील हेतु सेन्ट्रलाइज किचन पाइलट प्रोजेक्ट के रूप हंस फाउण्डेशन के सहयोग से आरम्भ किया जाएगा। हंस फाउण्डेशन राज्य में कम्युनिटी टाॅयलेटस बनाने, 95 माॅडल स्कूल विकसित करने, विद्यालयों में स्मार्ट कलासेज,लैब तथा लाइबे्ररी स्थापित करने, ई लर्निग को प्रोत्साहित करने, 10 हजार घरों में विद्युतीकरण करने, कृषि को बढ़ावा देने में सहायता करेगीं।


लोहाघाट एवं चम्पावत विधानसभा की सड़कों के रखरखाव व निर्माण हेतु 10 करोड़ रूपये देने की घोषणा


राज्य के अविद्युतीकृत गांवों का अक्टूबर, 2017 तक विद्युतीकरण किये जाने का लक्ष्य 

 
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत राज्य के अविद्युतीकृत गांवों का अक्टूबर, 2017 तक विद्युतीकरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

चारधाम परियोजना(ऑल वेदर रोड्स) का निर्माण 31 मार्च 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य

चारधाम परियोजना(ऑल वेदर रोड्स) का निर्माण 31 मार्च 2019 तक हो जाएगा।   889 कि.मी. सडकों के निर्माण पर 11,700 करोड रूपये व्यय होंगे।हर 3050 कि.मी. दूरी पर लगभग 33 जन सुविधा केन्द्र होंगे।

चारधाम परियोजना में 07 सडकें शामिल है। 


  दूरी
मार्ग
व्यय
140 कि.मी.
ऋषिकेश रूद्रप्रयाग मार्ग
2166 करोड़ रूपये,



160 कि.मी.
रूद्रप्रयाग माणा मार्ग
1542 करोड रूपये,



144 कि.मी.
ऋषिकेश धरासू मार्ग
1627 करोड रूपये,



124 कि.मी.
धरासू गंगोत्री मार्ग
2079 करोड रूपये,



95 कि.मी.
धरासू यमनोत्री मार्ग
1920 करोड रूपये,



76 कि.मी.
रूद्रप्रयाग गौरीकुण्ड मार्ग
806 करोड रूपये



150 कि.मी.
टनकपुर पिथौरागढ़ मार्ग
1557 करोड


ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य 

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना लगभग 126 किलोमीटर लंबी रेल लाइन में 12 स्टेशन, 17 सुरंग, 36 पुल बनेंगे। इससे टिहरी, पौडी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के लोगों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कांवड़ ऐप हर शिव शंकर लॉन्च किया
मुख्यमंत्री ने  जनता दर्शन हॉल मुख्यमंत्री आवास में कांवड़ ऐप हर शिव शंकर लॉन्च किया।  यह ऐप कॉमन यात्रियों को उनकी यात्रा संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे यातायात सेवा, रुकने की व्यवस्था, मौसम की जानकारी, यात्रा मार्ग, आपातकाल नंबर, लैंडस्लाइड, भारी वर्षा की स्थिति, रूट डायवर्जन देगा।


 सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 227.37 लाख की लागत से निर्मित जयमल सिंह स्टेडियम का लोकार्पण 

मुख्यमंत्री  श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 227.37 लाख की लागत से निर्मित जयमल सिंह स्टेडियम का लोकार्पण किया




उत्तराखंड सरकार द्वारा सुपर 30 योजना ( Super 30 Scheme ) का सुभारम्भ
सुपर 30 योजना ( Super 30 Scheme ) के अंतर्गत राज्य भर से 30 मेधावी छात्र छात्राओं को IIT जैसे संस्थानों में दाखिले के लिए तैयारी निःशुल्क करवाई जाएगी।


उत्तराखंड सरकार ने बदले दो विभागों के नाम 

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का नाम अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग रखा गया है तथा  श्रम एवं सेवायोजन विभाग का नाम रोजगार सृजन, कौशल विकास, श्रम एवं सेवायोजना विभाग होगा। 

राष्ट्रीय राजमार्गों के नाम और नंबर बदले 

इसके तहत अब राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के नाम से पहचान रखने वाले ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को अब एनएच NH के नाम से जाना जायेगा। रुद्रप्रयाग से गौरीकुण्ड को 109 के बजाय अब NH 107 के नाम से पहचाना जायेगा। चमोली -चौपता कुण्ड मोटर मार्ग पहले राज्यमार्ग घोषित था केन्द्र सरकार नें इस मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करते हुए 107 A  के रूप में नया नाम दिया है।

 

Uttarakhand Current Affairs 2017 Month wise :

  1. ⧫  January 2017 Click Here
  2. ⧫  Febuarry 2017 Click here
  3. ⧫  March 2017 Click Here
  4. ⧫  April 2017 Click Here
  5. ⧫  May 2017 Click Here
  6. ⧫  June 2017 Click here    
Uttarakhand Current Affairs in Hindi - July 2017 Uttarakhand Current Affairs in Hindi - July 2017 Reviewed by uksssc on 02:39:00 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.