Uttarakhand gk in Hindi | download PDF

Uttarakhand gk in Hindi

Dear Reader

Today weare providng you 100 important questions of uttrakhand gk. uttrakhand gk one liner questions and answer in hindi . which will help you to you for your upcoming exam.



1. स्कन्द पुराण में गढ़वाल के लिए प्रयुक्त नाम क्या है? – केदारखण्ड

2. अशोक कालीन शिलालेख राज्य के किस स्थान से मिला है? – कालसी

3. कुमाऊँ में गोरखा शासन कब स्थापित हुआ था? – 1790 में

4. कटारमल मन्दिर विशेष रूप से किस देवता से सम्बंधित है? – सूर्य

5. वह मुगल शाहजादा जिसने श्रीनगर गढ़वाल में आश्रय लिया था? – सुलेमान शिकोह

6. टिहरी राज्य किस तिथि को उत्तर प्रदेश में सम्मिलित हुआ? – 1 अगस्त, 1949

7. उत्तराखंड के किस जिले में सर्वाधिक गांव हैं? – पौढ़ी

8. ‘साल्ट’ की घटना किस वर्ष हुई? – 5 सितम्बर, 1942

9. ‘अल्मोड़ा अखबार’ का प्रकाशन किस वर्ष में शुरू हुआ? – 1871

10. महात्मा गांधी ने ‘अनाशक्ति योग टीका’ कहाँ लिखी थी? – कौसानी

11. चम्पावत स्थित राजबुंगा किला किसने बनवाया था? – सोमचंद्र

12. कार्तिकेयपुर राजवंश की राजभाषा क्या थी? – संस्कृत

13. गांवों में ग्राम प्रधान/मुखिया नियुक्ति की प्रणाली किसके द्वारा शुरू हुई? – चन्द्रों द्वारा

14. उत्तराखण्ड पर शासन करने वाली प्रथम राजनीतिक शक्ति ‘कुणिन्द्र ’ किसके समकालीक थे? – मौर्यों के

15. तपोवन में किसने तपस्या की थी? – लक्ष्मण ने

16. कुमाऊँ परिषद् का कांग्रेस में विलय कब हुआ? – 1926 में

17. कुमाऊँ में अल्मोड़ा कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष में हुई थी? – सन् 1912 ई.

18. कोटा खर्रा का आन्दोलन किसके हित में था? – भूमिहिनों के

19. राजनीतिक जागरूकता हेतु अल्मोड़ा में डिबोटिंग क्लब की स्थापना कब की गई थी? – 1870 में

20. चनौदा (सोमेश्वर अल्मोड़ा) में शांतिलाल त्रिवेदी के प्रयास से गाँधी आश्रम की स्थापना कब की गई? – 1937 में

21. राज्य-पक्षी मोनाल का प्रिय आहार क्या है? – आलू

22. उत्तराखण्ड में कांचुलखर्क किसका केन्द्र है? – कस्तूरी मृग संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र

23. राज्य पुष्प ब्रह्मकमल की उत्तराखण्ड में कितनी प्रजातियां पायी जाती है? – 24

24. राज्य वृक्ष बुराँस में फूल लगने का समय कौन सा है? – फरवरी से अप्रैल

25. उत्तराखंड राज्य में कुल कितने जिले हैं? – 13

26. किस स्थान से भागीरथी को गंगा के नाम से जाना जाता है? – देव प्रयाग

27. किस जिले में प्राकृतिक झीलों की संख्या सर्वाधिक है? – चमोली

28. रुद्रप्रयाग, चम्पावत व बागेश्वर जिले कब सृजित किये गये? – 1997 में

29. 2011 के अनुसार उत्तराखंड में सबसे कम जनघनत्व वाला जिला कौन सा है? – उत्तरकाशी

30. गढ़वाल मण्डल का मुख्यालय क्या है? – पौढ़ी

31. हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा कब मिला? – 15 जनवरी, 2009

32. गौरादेवी के नाम से कौन-सी योजना प्रसिद्ध है? – कन्या धन योजना

33. पहाड़ों की रानी (मसूरी) किस श्रेणी का अंग है? – मध्य हिमालय श्रेणी

34. रानी खेत पर्वत श्रेणी कहां स्थित है? – मध्य हिमालय में

35. लघु हिमालय किसके मध्य में स्थित हैं? – शिवालिक और महा हिमालय के

36. राज्य में आपातकालीन चिकित्सा सेवा योजना 108 कब शुरू की गई? – 2008 में

37. विकलांग लोगों को सरकारी सेवाओं में कितने प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है? – 3%

38. किस झील का पानी लाल है? – बासुकी ताल

39. गढ़वाल क्षेत्र का सबसे बड़ा और गहरा ताल है? – सहस्त्रताल

40. कुमाऊँ क्षेत्रका सबसे बड़ा ताल है? – भीमताल

41. उत्तराखंड में काँचुला खरक है? – एक कस्तूरी मृग प्रजनन केन्द्र

42. उत्तराखंड में जड़ी-बूटियों की प्राप्त होने वाली किस्में लगभग कितनी हैं? – 500

43. 108 आपातकालीन चिकित्सा सेवा किसके नाम पर है? – पं. दीन दयाल उपाध्याय

44. चिपको आन्दोलन में 1974 में रेणी गांव की महिलाओं का नेतृत्व करने वाली महिला कौन थी? – गौरा देवी

45. उत्तराखंड में कौन वृक्ष मानव के नाम से प्रसिद्ध है? – विशेस्वर दत्त सकलानी

46. उत्तराखंड में लगभग कुल कितने प्रकार के औषधीय पौधे पाये जाते है? – 500

47. चरक संहिता में उत्तराखंड क्षेत्र को क्या कहा गया है? – वानस्पतिक बगीचा

48. प्रसिद्ध पुस्तक ‘मसूरी मेडले’ के लेखक कौन है? – प्रो. गणेश शैली

49. ‘हिमालय बचाओ देश बचाओं’ का नारा किसने दिया था? – सुन्दर लाल बहुगुणा ने

50. वनों के नीलामी के विरोध में राज्य स्तरीय आन्दोलन कब से कब तक चला? – 1977-78

51. कौन सा दो वर्षीय फसल चक्र उत्तराखंड के वर्षा आश्रित क्षेत्रों में लो

कप्रिय है? – धान-गेहूँ-मडुवा-पड़ती

52. उत्तराखंड में ‘भकार’ का उपयोग किसमें होता है? – खाद्यान्न संग्रह

53. 2011 के अनुसार उत्तराखंड राज्य के कितने जिलों की जनसंख्या 10 लाख से अधिक है? – 3

54. ऊपरी गंगा नहर का उद्भव स्थान कहां है? – हरिद्वार

55. विकेट बन्दोबस्त कब हुआ था? – 1863-73 में

56. उत्तराखंड के शुद्ध सिंचन क्षमता में किसका सर्वाधिक योगदान है? – नलकूपों का

57. जोशीमठ औली रोप वे कब शुरू किया गया? – अक्टूबर 1993 में

58. कौन सी नदी केदारनाथ से रुद्र प्रयाग होते बहती है? – मन्दाकिनी

59. बद्रीनाथ मन्दिर कहां स्थित है? – चमोली में

60. उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा हिमनद कौन सा है? – गंगोत्री

61. हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी का क्या नाम है? – माया देवी

62. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खिरसू कहां स्थित है? – पौढ़ी में

63. कटारमल सूर्य मंदिर की वास्तु शैली किस तरह की है? – उत्तराखण्ड शैली

64. चितई मंदिर कहां स्थित है? – अल्मोड़ा

65. पर्यटको को सर्वाधिक आर्कषित करने वाला राष्ट्रीय उद्यान कार्बेट है। इस दृष्टि से दूसरे स्थान पर कौन सा उद्यान है? – राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

66. ‘गढ़वाल पेंटिंग’ किसकी रचना है? – मुकुन्दी लाल

67. यमुनोत्री किस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पर स्थित है? – 94 पर

68. गढ़वाल क्षेत्र में थडिया नृत्य कब किया जाता है? – महिला के प्रथम बार मायके आने पर

69. झाल, बिणाई, दमामा तथा मुरयों क्या है? – कुमायूँ के वाद्ययंत्र

70. गढ़वाली चित्रकला के प्रसिद्ध चित्रकार कौन थे? – मोलाराम

71. उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा कब दिया गया है? – 1 अप्रैल, 2001 से

72. ‘गंढ़वाल एनशीएन्ट एण्ड माडर्न’ पुस्तक किसने लिखी थी? – पातीराम ने

73. राज्य में कर राजस्व का सबसे बड़ा कर स्त्रोत क्या है? – वाणिज्य कर

74. राज्य में वैट कब से लागू किया गया है? – 1 अप्रैल, 2005 को

75. 2011 के अनुसार राज्य में सबसे कम नगरीकृत जिला कौन सा है? – बागेश्वर

76. जौनसारी संगीत के जनक कौन हैं? – नन्दलाल भारती

77. राज्य के कितने जिलों में रेल-पथ बिछायें गये हैं? – 6

78. किस जनजाति द्वारा ऋतु प्रवास किया जाता है? – भोटिया

79. खुमरी नामक राजनीतिक संस्था किस जनजाति में पायी जाती थी? – जौनसारी में

80. किस जनजाति में विवाह की तीन ‘टिकठी प्रथा’ प्रचलित है? – थारू में

81. गंगोत्री किस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पर स्थित है? – 108 पर

82. राज्य में सहकारी सहभागिता योजना कब से शुरू की गई है? – 1 मई, 2005

83. राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या कौन सी है? – 72 A

84. गोचर हवाई अड्डा कहां स्थित है? – चमोली में

85. राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना कहां की गई है? – नरेन्द्रनगर में

86. कुमाऊँ का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किसे माना जाता है? – कालू महरा को

87. गढ़ केशरी के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कौन थे? – अनुसूइया प्रसाद बहुगुणा

88. किसे उत्तराखंड का गांधी कहा जाता है? – इन्द्रमणि बडोनी को

89. राज्य के एकमात्र भारत रत्न प्राप्त कर्ता कौन हैं? – गोविन्द बल्लभ पंत

90. कुमाऊँ रेजीमेंट का मुख्यालय आगरा से रानीखेत किस वर्ष लाया गया? – 1948 में

91. राज्य में स्पर्श गंगा अभियान कब शुरू किया गया? – 17 दिसम्बर, 2009 से

92. गंगा को केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय नदी कब घोषित किया गया? – 2008 में

93. देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की स्थापना कब की गई? – 1932 में

94. प्रतिष्ठि सैन्य शाखा ‘बंगाल सैपर्स एवं माइनर्स का ग्रुप एवं सेन्टर’ कहां स्थित है? – हरिद्वार में

95. ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले राज्य के प्रथम कवि का क्या नाम है? – सुमित्रा नंदन पंत

96. सबसे पहले विक्टोरिया क्रास विजेता सैनिक कौन था? – दरवान सिंह नेगी

97. राज्य में ई-डिस्ट्रिक्ट योजना कब शुरू की गई? – 2009 से

98. चिपको आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था? – गौरादेवी

99. हरिद्वार में ‘‘शान्ति कुंज’’ की स्थापना किसने की? – पं. श्रीराम शर्मा

100. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना कहाँ की गई है? – उत्तरकाशी में


Uttarakhand gk in Hindi | download PDF Uttarakhand gk in Hindi | download PDF Reviewed by uksssc on 21:27:00 Rating: 5

1 comment:

Powered by Blogger.